
बादाम (Badam) एक ड्राई फूट है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन बादाम का सेवन करें। बादाम में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के कारण हमारे शरीर में ब्लड क्लॉटिंग से रक्षा करता है। बादाम इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। बादाम का सेवन संतुलित मात्रा में ही फायदेमंद होता है, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कई समस्याएं हो सकती हैं।
बादाम खाने के फायदे | Badam Khane ke Fayde in Hindi
बादाम (Badam) में प्रोटीन, फाइबर, जिंक, पोटैशियम, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, त्वचा और बालो के लिए भी अच्छा है। इसका सेवन बच्चे हों या बूढ़े सभी के लिए फायदेमंद होता है। बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यह शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
ज्यादातर लोग सर्दी के दिनों में भीगे बादाम खाते हैं। छिलके सहित बादाम खाने से ज्यादा फायदेमंद बगैर छिलके के बादाम करता है, क्योंकि बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। बादाम का ग्लाइसेमिक लोड जीरो होता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
बादाम में मौजूद पोषक तत्व याद्दाश्त बढ़ाने का भी काम करते हैं। बादाम में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल में रखने के लिए फायदेमंद होता है। पुरुषों के लिए बादाम खाना बहुत उपयोगी है, इसका सेवन शारीरिक क्षमता बढ़ाने से लेकर कई अन्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर में हार्ट की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी बादाम बहुत फायदेमंद माना जाता है। बच्चों के दिमाग के विकास में भी बादाम मदद करता है।
बाल झड़ने की समस्या में फायदेमंद – पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या अब आम हो चुकी है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण बाल झड़ने की समस्या होती है। बादाम में मौजूद विटामिन E की मात्रा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
बादाम खाने का सही समय – बादाम (Badam) आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन भरपूर फायदा लेने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। सुबह खाने के लिए आप इसको रात भर भिगो कर रखें और सुबह छिलके उतारकर दूध के साथ खाएं। भिगोकर खाने से इसका फाईट एसिड निकल जाता और बादाम से अधिक पोषण मिलता है।
दिमाग तेज करने के लिए बादाम – बादाम (Badam) में मौजूद फोलेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से दिमागी क्षमता बढ़ती है और बच्चों का भी दिमाग तेज होता है। नियमित रूप से 3 से 4 भिगोये हुए बादाम खाने से आपको फायदा मिलता है।
स्किन के लिए फायदेमंद – बादाम (Badam) का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं और विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा स्किन के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है।
मसल्स ग्रोथ बढ़ाने में फायदेमंद – रात में बादाम खाने से मसल्स ग्रोथ तेजी से बढ़ती है। बादाम में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है, इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। रात में दूध और बादाम खाने से मसल्स ग्रोथ में बहुत फायदा मिलता है।
भीगे बादाम के फायदे | Bheege Badam ke Fayde in Hindi
भीगे बादाम (Badam) खाने चाहिए, क्योंकि ये पचाने में आसान होते हैं। सूखे बादाम भूख रोक सकते हैं, क्यूंकि इसमें फाईट एसिड पाया जाता है, जो अन्य पोषण को रोक सकता है जबकि भिगोकर खाने से ये एसिड फास्फोरस में बदल जाता है। फोस्फोरस हड्डियों और पाचन में सहायक होता है। बादाम प्रभाव में गर्म होता है इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर से गर्मी और बारिश के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। आप बादाम (Badam) को छील कर या बिना छीले कैसे भी खा सकते हैं। सर्दियों में आप बादाम को भिगोकर भी खा सकते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है।
बादाम खाने के अन्य फायदे | Extra Benefits of Badam in Hindi
- बादाम खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। बादाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में ब्लड क्लॉटिंग से भी बचाता है। बादाम में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है।
- भीगे बादाम खाने से पाचन क्रिया संतुलित है।
- बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। ये शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। बादाम में विटामिन और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होने के कारण थकान दूर होती है।
- बादाम में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है, जो बढ़ती उम्र को कंट्रोल करता है।
- रोज बादाम खाने वाले लोगों की हड्डियां मजबूत रहती हैं। बादाम कैल्शियम और दूसरे जरूरी न्यूट्रीशन का अच्छा सोर्स माना जाता है।
- बादाम से ब्लड में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ती है, जिससे ब्लड प्रेसर कंट्रोल में रहता है।
- बादाम में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन K, विटामि E, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक पाया जाता है।
- भीगे बादाम से गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है।
- बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। इससे ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है। रोज बादाम खाने से आईक्यू लेवल भी बढ़ता है।
! इस वेबसाइट के सारे PDFs फ्री में Download करने के लिए निचे के Ads पर CLICK करे !
फायदेमंद बादाम यहाँ से लें | Take Beneficial Badam from Here
1 किग्रा 100% प्राकृतिक प्रीमियम कैलिफोर्निया बादाम | यहाँ क्लिक करें |
500 ग्राम 100% शुद्ध कैलिफ़ोर्निया बादाम | यहाँ क्लिक करें |
400 ग्राम (200 ग्राम का 2 पैकेट) 100% प्राकृतिक प्रीमियम सूखे कैलिफोर्निया बादाम | यहाँ क्लिक करें |
500 ग्राम 100% प्राकृतिक प्रीमियम कैलिफोर्निया सूखे बादाम | यहाँ क्लिक करें |
FAQs
किन लोगों को बादाम नहीं खाना चाहिए?
बादाम निम्नलिखित लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता है-
१. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन लोगों को ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेनी होती हैं। इन दवाइयों के साथ-साथ बादाम खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
२. जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन लोगों को भी बादाम नहीं खाना चाहिए क्योंकि बादाम में कैलोरी और फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वजन बढ़ाने का काम करता है न की घटाने का।
३. जिन लोगों की किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर सम्बन्धी परेशानी होती है उन लोगों को भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
४. जिन लोगों को एसिडिटी की शिकायत रहती है उन लोगों को भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
५. जिन लोगों को पाचन सम्बन्धी परेशानी रहती है उन लोगों को भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि बादाम में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो उनकी परेशानी को और बढ़ा देगा।
एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?
नियमित रूप से दिन भर में 3 से 4 भिगोये हुए बादाम खाने चाहिए।