100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित | reasoning paheliyan in hindi with answer | 20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | paheliyan in hindi with answer pdf download | paheliyan in hindi with answer image | बूझो तो जाने | double meaning paheliyan in hindi with answer | hard paheli in hindi with answer | easy paheliyan in hindi with answer | hardest paheli in hindi with answer | best paheli in hindi with answer | paheliyan in hindi with answer 2023 image | paheliyan in hindi with answer hard

हिंदी में बेस्ट पहेलियाँ उत्तर के साथ | Best Paheliyan in Hindi with Answer
खुशबू उसकी सबसे न्यारी,
उत्तर – गुलाब
कलियां भी लगती है प्यारी |
फूल बड़ा हीं यह है सुंदर,
गुलकंद इसका पान के अंदर |
मम्मी जी का मीठा गाना,
उत्तर – लोरी
मेरे जी को लगे सुहाना |
पवन सवारी लेकर उडूं,
उत्तर – वाष्प
धरती से आकाश |
जीवों को जीवन देने,
लाऊँ मैं प्रकाश |
एक पेड़ का अंग्रेजी नाम,
उत्तर – पाम ट्री
वह है हथेली मेरी
खुशी ओमी एकता रानी,
अरे बूझ पहेली मेरी |
दुनिया का कौन-सा जीव है,
उत्तर – मधुमक्खी
जिसकी पांच आँखें होती हैं?
खाते नहीं चबाते लोग,
उत्तर – दातून
काठ में कड़वा रस संयोग |
दांत जीभ की करे सफाई
बोलो बात समझ में आई?
दो दलों का खेल,
उत्तर – कबड्डी
एक दल में खिलाड़ी सात |
उठा-पटक, कर-धकेल,
हाथ चले, चले लात |
बिना सहारे लटक रहे हैं,
उत्तर – तारे
बिन बिजली के चमक रहे हैं |
ऊपर से कुछ हरा-भरा,
उत्तर – केला
अंदर से है भरा-भरा |
छिलके दूर हटा लो जी,
बीज नहीं है खा लो जी |
पौधों को मैं जकड़े रहती,
उत्तर – जड़
मिट्टी के अन्दर घर मेरा |
लवण और जल पहुंचाती,
बताओ क्या नाम मेरा?
लाल हूँ मैं,
उत्तर – आग
खाती हूँ सूखी घास |
पानी पीकर मर जाऊँ,
जल जाए जो आए मेरे पास |
रंग-बिरंगी ठंडी-ठंडी,
उत्तर – आइसक्रीम
फ्रिज में जमा रहती |
बर्फ जमा है साथ मेरे,
गर्मी में राहत देती |
बीसों का सिर काट लिया,
उत्तर – नाखून
न मारा न खून किया।
हरा ताज वह पहने आई,
उत्तर – मूली
फिरती फूली-फूली |
गोरा रंग है उसका,
बताओ नाम बड़ी मामूली |
छोटा मोटा राजकुमार,
उत्तर – प्याज
कपडा पहने एक हजार।
हरी-हरी पोशाक हमारी,
उत्तर – पत्ती
हरा- भरा है सबका रूप |
पौधों को भोजन हम देते,
जब भी मिलती हमको धूप |
एक अनोखा डिब्बा वो,
उत्तर – टीवी
जो बोले और दिखाए |
करे मनोरंजन सबका,
हर घर में पाया जाए |
तीन अक्षरों का शब्द,
उत्तर – सागर
आदि कटे से गरदन प्यारी |
मध्य कटे से संक्षेप बने,
अंत कटे से बने तरकारी |
सउमा मेरा उल्टा नाम,
उत्तर – माउस
कम्प्यूटर पर करता काम |
बादल बरसे बिजली चमके,
उत्तर – फौजी
या बरसे अंगारा |
मातृभूमि की रक्षा खातिर,
बीते जीवन हमारा |
ऊँचा-ऊँचा जो उड़े,
उत्तर – पतंग
न बादल न चील |
कभी डोर उसकी खींचे,
कभी पेंच में ढील |
बूझो बच्चों एक पहेली,
उत्तर – रोटी
काली थाल की गोरी सहेली |
घूम-घूम कर नाच दिखाती,
फूल के मैं कुप्पा हो जाती |
मैं तीन अंकों की संख्या,
उत्तर – 420
सोचो तो मैं कौन हूँ?
मैं ठग-बदमाशों की संज्ञा,
बूझो तो मैं कौन हूँ?
महापुरुषों की धरोहर,
उत्तर – तिरंगा
है देश की शान |
तीन रंगों में लहराता,
राष्ट्र की पहचान |
लकड़ी का एक तख्ता चौकोर,
उत्तर – कैरमबोर्ड का खेल
जिसमें खेल होता है इनडोर |
खेल सकते हैं चार खिलाड़ी,
पंकज नमन कमल किशोर |
बूझो तो जाने | Bujho to Jaane
धन-दौलत से बड़ी है यह,
उत्तर – विद्या
सब चीजों से ऊपर है यह |
जो पाए पंडित बन जाए,
बिन पाए मूर्ख रह जाए |
खट्टा मगर रसीला हूँ,
उत्तर – नींबू
ऊपर से हरा या पीला हूँ |
गर्मी में मेरी आती बहार,
लगा दूँ रस की धार |
धूम धड़ाका खूब करूँ मैं,
उत्तर – पटाखा
तीन अक्षर का मेरा नाम |
अंतिम अक्षर ‘ख’ है मेरा,
नाम बताओ भोलूराम |
जो करता है वायु शुद्ध,
उत्तर – पेड़
फल देकर जो पेट भरे |
मानव बना है उसका दुश्मन,
फिर भी वह उपकार करे |
चार अक्षर का मेरा नाम,
उत्तर – अखबार
खबरें देना मेरा काम |
रोज सवेरे घर पर आता,
बाल कहानी, कविता लाता |
याद सुबह मैं आता हूँ,
उत्तर – टूथब्रश
दाँतों को चमकाता हूँ |
करके अपना कार्य समय से
दिनभर फिर सुस्ताता हूँ |
गलती को में खूब मिटाती,
उत्तर – रबड़
घिसते-घिसते खुद घिस जाती |
बच्चों की मैं पक्की मित्र,
मिटा-मिटा बनवाती चित्र |
बावन सेकंड में गाया जाऊँ,
उत्तर – राष्ट्र गान
बोलो बच्चो क्या कहलाऊँ |
गुरुदेव टेगोर की रचना न्यारी,
गाने में लगती है प्यारी |
डगमग-डगमग, हिलता-डुलता,
उत्तर – पानी का जहाज़
सागर की लहरों पर चलता |
जल सेना का साथी सच्चा,
नाम बताओ उसका बच्चा |
कहे लोमड़ी लगते दूर,
उत्तर – अंगूर
फल है कौन बताओ हुजूर |
हुगली नदी पर बना,
उत्तर – हावड़ा ब्रिज
ऐसा है एक सेतू |
चार खंभों पर टिका हुआ,
लोगों को पार कराने हेतू |
उल्टा-सीधा एक समान?
उत्तर – नयन
तीन अक्षर का मेरा नाम |
मुझसे सुन्दर दिखे जहान,
जरा बताओ मेरा नाम?
नए जमाने का बच्चा हूँ,
उत्तर – टेलीफोन
पर कान का कच्चा हूँ |
तुम जो कहते इस पार,
पहुँचा देता हूँ उस पार |
न कोई छोटी, न कोई बड़ी,
उत्तर – सप्ताह के दिन
सात सहेलियों की टोली |
मिलकर रहते सारे,
जैसे दामन और चोली |
मुर्गी अंडा देती है,
उत्तर – दुकानदार
गाय दूध देती है |
तो ऐसा कौन है, जो
अंडा और दूध दोनों देता है |
दूर की वस्तु का दर्शन,
उत्तर – दूरदर्शन
विज्ञान का एक चमत्कार |
बता रानी! क्या है
जे एल बेयर्ड का अविष्कार ?
दूध का पोता,
उत्तर – लस्सी
दही का बच्चा,
सब पीते हैं उसे कच्चा |
नाना ने नानी से
उत्तर – सूरज
बुझी एक पहेली |
सुबह आती शाम को जाती,
दुल्हन नई नवेली |
पुरुषों के है सिर पर सजती,
उत्तर – पगड़ी
हर रंग में हैं ये मिलती |
सिखों का तो है यह मान,
बोलो बच्चो इसका नाम |
प्रथम कटे तो लीन हो जाऊँ,
उत्तर – भारत
मध्य कटे चावल बन जाऊँ |
अंत कटे तो भार हो जाऊँ,
किसी देश का नाम कहाऊँ |
सबसे छोटी जीव कहलाऊँ,
उत्तर – चींटी
घर-घर में मैं पाई जाऊँ |
मीठा मेरा प्रिय आहार,
मेहनत करना मेरा काम |
तीन पैर जिसके,
उत्तर – घड़ी
थोड़ा-थोड़ा खिसके |
चौबीस घंटे करे काम,
करे नहीं तनिक आराम |
बालक में मैं एक बार,
उत्तर – “ल”
बलशाली में आऊँ दुबारा |
नहीं मिलूँगा तुम्हें बजट में,
बताओ तो मैं कौन हूँ यारा |
पीकर पानी पेट भर,
उत्तर – कूलर
फेफड़े कर लूँ तर |
मुंह से फिर फेंकू हवा,
ठंडा हो जाए घर |
एक ऐसा जीव धरती पर,
उत्तर – साँप
होता रस्सीनुमा बदन |
कान जिसके होते हीं नहीं,
सर पर बनता फन |
पहेलियाँ हिंदी में उत्तर के साथ पीडीएफ डाउनलोड करें | Paheliyan in Hindi with Answer PDF Download
To Download the PDF Click on the Ads Given Below
FAQs
मारे फिर भी आदर पाता, पुलिस नहीं फिर क्या कहलाता |
उत्तर – टीचर
सिर संग भी है नाता मेरा, बिस्तर से भी नाता |
बोझ उठा कर आपका मैं, मीठी नींद सुलाता |
उत्तर – तकिया