अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 20 | 20 anek shabdon ke liye ek shabd | अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 50 | anek shabdon ke liye ek shabd in hindi | anek shabdon ke liye ek shabd pdf | 10 anek shabdon ke liye ek shabd | anek shabdon ke liye ek shabd in hindi pdf | anek shabdon ke liye ek shabd in hindi list | anek shabdon ke liye ek shabd definition in hindi | anek shabdon ke liye ek shabd examples | important anek shabdon ke liye ek shabd | hindi anek shabdon ke ek shabd

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की परिभाषा | Definition of Anek Shabdon ke Liye Ek Shabd in Hindi
भाषा को सरल तथा प्रभावशाली बनाने के लिए अपने मन के विचारों को कम शब्दों में व्यक्त करने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग होता है उन्हें अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहा जाता है।
100+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | 100+ Anek Shabdon ke Liye Ek Shabd in Hindi
आज हम आपके लिए 100+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (one word substitution in hindi) पोस्ट लेकर आए हैं। जिसमें हिंदी में प्रयोग होने वाले एकशब्दीय वाक्यांश anek shabdon ke liye ek shabd अर्थ सहित दिए गए हैं। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं हिंदी सीखने वालों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
Have You Downloaded Our App?
Best Courses & Test-series at Affordable Prices

Nishant eAcademy App
- Topic-wise Recorded Video-Classes
- Topic-wise Practice Test
- Full-Length Mock-Test
- Doubt Batch
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd in Hindi (Part 1)
- जो क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य
- जहाँ पहुँचा न जा सके – अगम्य
- जिसे सबसे पहले गिनना उचित हो – अग्रगण्य
- जिसका जन्म पहले हुआ हो – अग्रज
- जिसका जन्म बाद/पीछे हुआ हो – अनुज
- जिसकी उपमा न हो – अनुपम
- जिसका मूल्य न हो। – अमूल्य
- जो दूर की न देखे/सोचे – अदूरदर्शी
- जिसका पार न हो – अपार
- जो दिखाई न दे – अदृश्य
- जिसके समान अन्य न हो – अनन्य
- जिसके समान दूसरा न हो – अद्वितीय
- ऐसे स्थान पर निवास जहाँ कोई पता न पा सके – अज्ञातवास
- जो न जानता हो – अज्ञ
- जो बूढ़ा (पुराना) न हो – अजर
- जो जातियों के बीच में हो – अन्तर्जातीय
- आशा से कहीं बढ़कर – आशातीत
- अधः (नीचे) लिखा हुआ – अधोलिखित
- कम अक्लवाला – अल्पबुद्धि
- जो क्षय न हो सके – अक्षय
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd in Hindi (Part 2)
- श्रद्धा से जल पीना – आचमन
- जो उचित समय पर न हो – असामयिक
- जो सोचा भी न गया हो – अतर्कित
- जिसका उल्लंघन करना उचित न हो – अनुल्लंघनीय
- जो लौकिक या सांसारिक प्रतीत न हो। – अलौकिक
- जो सँवारा या साफ न किया गया हो – अपरिमार्जित
- आचार्य की पत्नी – आचार्यानी
- जो अर्थशास्त्र का विद्वान् हो – अर्थशास्त्री
- अनुवाद करनेवाला – अनुवादक
- अनुवाद किया हुआ – अनूदित
- अर्थ या धन से संबंधित – आर्थिक
- जिसकी तुलना न हो – अतुलनीय
- जिसका आदि न हो – अनादि
- जिसका अन्त न हो। – अनन्त
- जो परीक्षा में पास न हो – अनुत्तीर्ण
- जो परीक्षा में पास हो – उत्तीर्ण
- जिसपर मुकदमा हो। – अभियुक्त
- जिसका अपराध सिद्ध हो – अपराधी
- जिस पर विश्वास न हो – अविश्वसनीय
- जो साध्य न हो – असाध्य
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd in Hindi (Part 3)
- स्वयं अपने को मार डालना – आत्महत्या
- अपनी ही हत्या करनेवाला – आत्मघाती
- जो दूसरों का बुरा करे – अपकारी
- जो पढ़ा–लिखा न हो – अनपढ़
- जो आयुर्वेद से संबंध रखे – आयुर्वेदिक
- अंडे से पैदा लेनेवाला – अंडज
- दूसरे के मन की बात जाननेवाला – अन्तर्यामी
- दूसरे के अन्दर की गहराई ताड़नेवाला – अन्तर्दर्शी
- अनेक राष्ट्रों में आपस में होनेवाली बात – अन्तर्राष्ट्रीय
- जिसका वर्णन न हो सके – अवर्णनीय
- जिसे टाला न जा सके – अनिवार्य
- जिसे काटा न जा सके – अकाट्य
- नकल करने योग्य – अनुकरणीय
- बिना विचार किए विश्वास करना – अंधविश्वास
- साधारण नियम के विरुद्ध बात – अपवाद
- जो मनुष्य के लिए उचित न हो – अमानुषिक
- जो होने से पूर्व किसी बात का अनुमान करे – अनागतविधाता
- जिसकी संख्या सीमित न हो – असंख्य
- इन्द्र की पुरी – अमरावती
- कुबेर की नगरी – अलकापुरी
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd in Hindi (Part 4)
- दोपहर के बाद का समय – अपराह्न
- पर्वत के ऊपर की समभूमि – अधित्यका
- जो जाँच या परीक्षा बहुत कठिन हो – अग्नि–परीक्षा
- जिसे ईश्वर या वेद में विश्वास न हो – नास्तिक
- जिसे ईश्वर या वेद में विश्वास हो – आस्तिक
- जिसका नाथ (सहारा) न हो – अनाथ/यतीम
- जो थोड़ा जानता हो – अल्पज्ञ
- जो ऋण ले – अधमर्ण
- जिसे भय न हो – निर्भय/अभय
- जो कभी मरे नहीं – अमर
- जिसका शत्रु पैदा नहीं लिया – अजातशत्रु
- जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो – अष्टाध्यायी
- जो नई चीज निकाले या खोज करे – आविष्कार
- जो साधा न जा सके – असाध्य
- किसी छोटे से प्रसन्न हो उसका उपकार करना – अनुग्रह
- किसी के दुःख से दुखी होकर उसपर दया करना – अनुकम्पा
- वह हथियार जो फेंककर चलाया जाय – अस्त्र
- मोहजनित प्रेम – आसक्ति
- किसी श्रेष्ठ का मान या स्वागत – अभिनन्दन
- किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा – अभिलापा
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd in Hindi (Part 5)
- जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो – अतिथि
- जिसके पार न देखा जा सके – अपारदर्शी
- जो स्त्री सूर्य भी न देख सके – असूर्यम्पश्या
- जो नहीं हो सकता – असंभव
- बढ़ा–चढ़ाकर कहना – अतिशयोक्ति
- जो अल्प बोलनेवाला है – अल्पभाषी
- जो स्त्री अभिनय करे – अभिनेत्री
- जो पुरुष अभिनय करे – अभिनेता
- बिना वेतन के – अवैतनिक
- आलोचना करनेवाला – आलोचक
- सिर से लेकर पैर तक – आपादमस्तक
- बालक से लेकर वृद्ध तक – आबालवृद्ध
- आलोचना के योग्य – आलोच्य
- जिसे जीता न जा सके – अजेय
- न खाने योग्य – अखाद्य
- आदि से अन्त तक – आद्योपान्त
- बिना प्रयास के – अनायास
- जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य
- जिसकी आशा न की गई हो – अप्रत्याशित
- जिसे मापा न जा सके – अपरिमेय
Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd pdf download Link
CLICK The Link below to download the Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd in Hindi pdf
! इस वेबसाइट के सारे PDFs फ्री में Download करने के लिए निचे के Ads पर CLICK करे !
Download file here
हिंदी व्याकरण लिंकों की सूची
FAQs on Anek Shabdon ke Liye-Ek Shabd
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की परिभाषा क्या है?
भाषा को सरल तथा प्रभावशाली बनाने के लिए अपने मन के विचारों को कम शब्दों में व्यक्त करने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग होता है उन्हें अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहा जाता है। जैसे- जो साधा न जा सके के लिए असाध्य शब्द सही है।
अनेक शब्द के लिए एक शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है?
भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे- ‘ऐसे स्थान पर निवास जहाँ कोई पता न पा सके‘ शब्द-समूह के स्थान पर ‘अज्ञातवास‘ शब्द अच्छा लगेगा।
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को अंग्रेजी में “One Word Substitution” कहते हैं। जैसे – जिसे भय न हो का One Word Substitution है निर्भय/अभय।