100+ मुहावरे | Muhavare in Hindi

20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग | 10 मुहावरे | मुहावरे इन हिंदी लिस्ट | 10 मुहावरे और उनके अर्थ | 15 मुहावरे और उनके अर्थ | muhavare in hindi with meaning | muhavare in hindi | muhavare in hindi examples | muhavare in hindi pdf | muhavare in hindi with meaning and sentence | 10 muhavare in hindi | 20 muhavare in hindi | 10 muhavare in hindi with meanings and sentences | 5 muhavare in hindi | famous muhavare in hindi | 50 muhavare in hindi | 100 muhavare in hindi | list of muhavare in hindi | definition of muhavare in hindi | muhavare definition in hindi | muhavare list in hindi | muhavare aur unke arth in hindi

Muhavare in Hindi

“मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “आदि होना” या “अभ्यास होना”। मुहावरा शब्द सामान्य अर्थ से अलग विशेष अर्थ को प्रकट करता है। हम अपने दैनिक जीवन में कहीं बार अपने मन के भाव या विचारों को मुहावरों के शब्दों का प्रयोग करके प्रकट करते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप मुहावरों (Muhavare) के बारे में जान सकेंगे जो हम अपने दैनिक जीवन में कही न कहीं प्रयोग में लाते हैं।

मुहावरे की परिभाषा | Definition of Muhavare in Hindi

मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

100+ मुहावरे | 100+ Muhavare in Hindi

विभिन्न प्रकार के मुहावरे (Muhavare) और उनका वाक्य में प्रयोग करना सीखें। यहां हम 100 से अधिक मुहावरे हिंदी में प्रदान कर रहे हैं।

मुहावरे | Muhavare in Hindi (Part 1)

  1. अपना सा मुंह लेकर रह जाना –काम न बनना।
    वाक्य प्रयोग- श्याम ने परीक्षा में राम की कॉपी से नकल करने की कोशिश की। राम के मना कर देने पर श्याम अपना सा मुंह लेकर रह गया।
  2. आटा गीला होना–कठिनाई/मुश्किल में पड़ना
    वाक्य प्रयोग-सीता को तनखाह न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से उसका आटा गीला हो गया।
  3. आकाश में उड़ना–कल्पना/ख्वाब में घूमना
    वाक्य प्रयोग– बिना पैसे के कोई भी व्यापार करना आकाश में उड़ना है।
  4. अंधा होना –कुछ न सूझना।
    वाक्य प्रयोग– वह अपने बेटे के प्यार में इतना अंधा हो गया था कि उसे बेटे की गलतियां भी नहीं दिखायी दी।
  5. अपना उल्लू सीधा करना – स्वार्थ सिद्ध करना।
    वाक्य प्रयोग- अर्चना ने हमेशा अपने काम को लेकर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
  6. आपे से बाहर होना– क्रोध से अपने वश में न रहना
    वाक्य प्रयोग-सीता ने अपने आपे से बहार होकर नीता को खरी खोटी सुनाई।
  7. अंगारों पर लोटना – ईर्ष्या और जलन से कुढ़ना।
    वाक्य प्रयोग- सीमा के प्रमोशन की बात सुनकर उसका दोस्त राहुल अंगारों पर लोटने लगा।
  8. अँधेरे में तीर चलाना – लक्ष्यविहीन प्रयास करना, अंदाजा लगाना।
    वाक्य प्रयोग– यह डॉक्टर कुछ नहीं जानता बस अंधेरे में तीर चला रहा है।
  9. अंगार बरसना – कड़ी धूप होना।
    वाक्य प्रयोग- गर्मियों के मौसम में अंगार बरसते हैं।
  10. आगे का पैर पीछे पड़ना– विपरीत गति या दशा में पड़ना
    वाक्य प्रयोग– सारिका के दिन अच्छे नहीं हैं, आजकल उसके आगे का पैर पीछे पड़ रहा है।
  11. आटे दाल की फ़िक्र होना– जीविका की चिन्ता होना
    वाक्य प्रयोग-तुम कोई नौकरी नहीं करते क्या तुम्हें आटे दाल की फ़िक्र नहीं है ।
  12. अक्ल का दुश्मन होना – मूर्ख होना।
    वाक्य प्रयोग– शालिनी को अक्ल का दुश्मन कहना गलत नहीं है,क्यूंकि वह काम ही ऐसे करती है ।
  13. आकाश से बातें करना– काफी ऊँचा होना
    वाक्य प्रयोग -दुबई की इमारतें आकाश से बातें करती हैं।
  14. धब्बा लगना– कलंकित करना
    वाक्य प्रयोग – राजू ने चोरी करके अपने दमन पर धब्बा लगा लिया।
  15. उंगली पर नचाना – वश में करना।
    वाक्य प्रयोग– सरोजनी का पति उसकी ऊँगली पर नाचता है।
  16. अंग-अंग खिल उठना – खुश हो जाना।
    वाक्य प्रयोग- नौकरी पाकर अनामिका का अंग-अंग खिल उठा।
  17. घोड़े बेचकर सोना– बेफिक्र होना, चिंता न होना
    वाक्य प्रयोग – बेटी की शादी के बाद घोड़े बेचकर सोना है।
  18. अंधेर नगरी – कोई नियम कानून न होना।
    वाक्य प्रयोग– क्या अंधेर नगरी है ! इतनी अधिक महंगाई है।
  19. अंगद का पैर होना – बिल्कुल न हिलना।
    वाक्य प्रयोग- अध्यापक जी तो अंगद के पैर की तरह जम गए हैं ।
  20. अँधेरे घर का उजाला– इकलौता बेटा
    वाक्य प्रयोग– श्याम अँधेरे घर का उजाला है।

मुहावरे | Muhavare in Hindi (Part 2)

  1. अपनी खिचड़ी अलग पकाना– अलग–थलग रहना
    वाक्य प्रयोग-मंजू की पड़ोसनों ने उसको अपने पास न बैठता देखकर कहा, “मंजू तो अपनी खिचड़ी अलग पकाती है, यह हमारे साथ नहीं बैठती।”
  2. अन्न न लगना– खाना खाने के बाद भी मोटा न होना
    वाक्य प्रयोग-गोली इतना सब कुछ खाता है, लेकिन उसे अन्न नहीं लगता।
  3. अंकुश न मानना– न डरना
    वाक्य प्रयोग– आजकल की युवा पीढ़ी किसी का अंकुश मानने को नहीं मानती ।
  4. अन्दर होना– जेल में बन्द होना
    वाक्य प्रयोग– योगी आदित्यनाथ जी के के राज में उत्तर प्रदेश के अधिकतर गुण्डे अन्दर हो गए।
  5. आँखें मूंदना– मर जाना
    वाक्य प्रयोग-कोरोना महामारी में अनेक परिवार के जवान बच्चों ने आँखें मूँद ली।
  6. आँखों का पानी ढलना– निर्लज्ज होना,लज्जा न आना
    वाक्य प्रयोग-अब तो वह लड़की किसी की नहीं सुनती , लगता है, उसकी आँखों का पानी ढल गया है।
  7. आँख में खटकना– बुरा लगना,पसंद न आना
    वाक्य प्रयोग– ईंमानदार व्यक्ति अधिकतर लोगों की आँखों में खटकते है।
  8. आँख का उजाला–बहुत प्यारा होना/अति प्रिय होना
    वाक्य प्रयोग– सीता अपने माता–पिता की आँखों का उजाला है।
  9. आँख में घर करना– हृदय में बसना
    वाक्य प्रयोग– भाविका की सुंदरता मोहन की आँखों में घर कर गई।
  10. आँखें चार करना– आमना–सामना करना,मुलाकात होना
    वाक्य प्रयोग-एक दिन अचानक मेरी आँखें चार मेरे पुराने मित्र से हो गई।
  11. आँख चुराना–कतराना,नजरअंदाज करना
    वाक्य प्रयोग-जब से उसने मेरी दुकान से उधार लिया है तब से वह आँख चुराने लगा है।
  12. आग बबूला होना– अत्यधिक क्रोधित होना,बहुत गुस्सा आना
    वाक्य प्रयोग– कई बार मना करने पर भी जब दूकानदार नहीं माना, तो जनता उसपर आग बबूला हो उठी।
  13. आसमान से गिरकर खजूर के पेड़ पर अटकना– उत्तम स्थान से त्यागकर ऐसे स्थान पर जाना जो कष्टप्रद हो
    वाक्य प्रयोग– विदेश की नौकरी छोड़ने के बाद जब रमेश घर आया तो उसे ऐसा लगा कि वह आसमान से गिरकर खजूर के पेड़ पर अटक गया है।
  14. आप मरे जग प्रलय– मृत्यु उपरान्त मनुष्य का सब कुछ छूट जाना
    वाक्य प्रयोग– रामलाल मृत्यु–शैय्या पर पड़ा अपने बेटों के व्यापर के बारे में रह–रह कर पूछ रहा था। उसके पास खड़े मित्रों में से एक ने दूसरे से कहा, “आप मरे जग प्रलय, रामलाल को बेटों के व्यापार की चिन्ता अब भी सता रही है।”
  15. आसमान टूटना– विपत्ति आना,मुश्किल पड़ना
    वाक्य प्रयोग– पति और बेटे की मौत का समाचार सुनकर, सीमा जी पर आसमान टूट पड़ा।
  16. अंक में समेटना– गोद में लेना,आलिंगनबद्ध करना
    वाक्य प्रयोग-शिशु को रोता हुआ देखकर माँ से रहा नहीं गया माँ ने सिसु को तुरंत अपने अंक में समेटा।
  17. आग पर तेल छिड़कना– और अधिक भड़काना
    वाक्य प्रयोग– बहुत से लोग सुलह करवाने की जगह और आएग में तेल छिड़कने का काम करते हैं।
  18. आग पर पानी डालना– झगड़ा मिटाना
    वाक्य प्रयोग– सीता रीता ने आपसी समझबूझ से आग पर पानी डालने का काम किया हैं।
  19. आग–पानी या आग और फूस का बैर होना–(स्वाभाविक शत्रुता होना)
    वाक्य प्रयोग– भाजपा और साम्यवादी पार्टी में आग–पानी या आग और फूस का बैर है।
  20. आँख लगना– झपकी आना
    वाक्य प्रयोग– ज्यादा देर रात तक काम किया,जिससे मेरी आँख लग गई।

मुहावरे | Muhavare in Hindi (Part 3)

  1. आँखों से गिरना– आदर भाव का घट जाना
    वाक्य प्रयोग– उसकी हरकतों के कारण वह सबकी आँखों से गिर गया है।
  2. अपने मुँह मियाँ मिठू बनना– आत्मप्रशंसा करना
    वाक्य प्रयोग -अपने मुँह मियाँ मिठू बनता रहता है।
  3. अक्ल के घोड़े दौड़ाना– केवल कल्पनाएँ करते रहना
    वाक्य प्रयोग – सफलता अक्ल के घोड़े दौड़ाने से नहीं अपितु मेहनत से प्राप्त होती है।
  4. अँधेरे घर का उजाला– इकलौता बेटा
    वाक्य प्रयोग – सामीर अँधेरे घर का उजाला है।
  5. आँखें फोड़ना-ध्यानपूर्वक पढ़ना।
    वाक्य प्रयोग -प्रतिभा दिन रात अपनी आंखे फोड़ती है।
  6. आकाश-पाताल एक करना- बहुत परिश्रम करना
    वाक्य प्रयोग -परीक्षा में प्रथम आने के लिए सुमित्रा पिछले एक महीने से आकाश-पाताल एक कर रही है।
  7. आँखों में धूल झोंकना– धोखा देना
    वाक्य प्रयोग -राम ने चोरी करके अपने ही मकानमालिक की आँखों में धूल झोंक दी।
  8. आँखें खुलना– समझ आना।
    वाक्य प्रयोग -अध्यापक के द्वारा पढाये गए विषय से सभी छात्रों की आंखे खुल गयी
  9. आँख लगना – सो जाना।
    वाक्य प्रयोग -टीचर के पढ़ते ही अश्मिता की आँख लग गयी।
  10. अंग-अंग ढीला होना -थक जाना
    वाक्य प्रयोग -शादी समारोह में कार्य इतना था की निर्मला का अंग अंग ढीला होने लगा।
  11. ईंट से ईंट बजाना -पूरी तरह से समाप्त कर देना
    वाक्य प्रयोग-यदि पकिस्तान भारत पर आक्रमण करने की कोशिश भी करेगा तो भारत की बहादुर सेना उनकी ईंट से ईंट बजा देगी
  12. ईद का चाँद होना -बहुत दिनों बाद दिखाई देना
    वाक्य प्रयोग-तुम्हारे विदेश जाने के बाद से तुम तो मानो ईद का चाँद हो गए हो।
  13. नाक कटना -सम्मान खत्म होना
    वाक्य प्रयोग-अपने प्रेमी के साथ भागकर सुष्मिता ने समाज के सामने अपने पिता की नाक कटवा दी।
  14. कान पर जूँ न रेंगना -किसी भी बात का असर न होना
    वाक्य प्रयोग-सीमा को कितना भी समझा लो पर उसकी कान पर जूं तक नहीं रेंगती।
  15. छक्के छुड़ाना – बुरी तरह हराना
    वाक्य प्रयोग-कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडवों ने कौरवों की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे।
  16. दबे पाँव आना-चोरी-चोरी आना।
    वाक्य प्रयोग-समीर ने दबे पाँव आकर अपने मालिक के सोने की घडी को साफ़ कर दिया।
  17. जान तोड़ मेहनत करना– खूब परिश्रम होना।
    वाक्य प्रयोग-परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थियों द्वारा जान तोड़ म्हणत की गयी थी।
  18. घुड़कियाँ खाना-डाँट-डपट सहना।
    वाक्य प्रयोग-अपने से बड़ों की घुड़कियाँ खाने से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
  19. आड़े हाथों लेना-कठोर व्यवहार करना।
    वाक्य प्रयोग-माँ-बाप ने अपने बच्चों की बुरी संगती को देखते हुए अपने बच्चों को आड़े हाथ लिया ।
  20. तलवार खींचना-लड़ाई के लिए तैयार रहना
    वाक्य प्रयोग-अपने पड़ोसियों पर आयी मुसीबत को देखकर श्याम ने अपनी तलवार खींच ली।

मुहावरे | Muhavare in Hindi (Part 4)

  1. अंधे के हाथ बटेर लगना– अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना।
    वाक्य प्रयोग-अनपढ़ व्यक्ति की इस प्रकार अच्छे विभाग में बड़े पद पर नौकरी का लग जाना अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है।
  2. चुल्लूभर पानी देने वाला– कठिन समय में साथ देने  वाला।
    वाक्य प्रयोग-जिंदगी में अगर तुम पुण्य कमाओगे तो तुम्हारे बुरे समय में कोई न कोई चुल्लूभर पानी देने वाला मिल ही जाएगा ।
  3. दाँतों पसीना आना-बहुत अधिक परेशानी उठाना।
    वाक्य प्रयोग-कार्यालय में सुबह से शाम इतना काम करते करते दांतो पसीना आ जाता है।
  4. लोहे के चने चबाना-बहुत कठिनाई उठाना।
    वाक्य प्रयोग-कला प्रतियोगिता में प्रथम आने के लिए प्रतिभा को लोहे के चने चबाने पड़े।
  5. चक्कर खाना-भ्रम में पड़ना
    वाक्य प्रयोग-सीता-गीता दोनों जुड़वाँ बहनों को देख कर वहां उपस्थित लोग चक्कर खा गए।
  6. आटे-दाल का भाव मालूम होना-कठिनाई का अनुभव होना।
    वाक्य प्रयोग-माँ बाप के पैसों पर निर्भर रहने वाले बच्चों को जब खुद पैसे कमाने पड़ते है तो उन्हें आटे-दाल का भाव मालूम चलता है।
  7. ज़मीन पर पाँव न रखना-बहुत खुश होना।
    वाक्य प्रयोग-बेटे की प्रगति देखकर उसके पिता ज़मीन पर पाँव न रख सके।
  8. हाथ-पाँव फूल जाना– घबरा जाना।
    वाक्य प्रयोग-मनविंदर की कार एक्सीडेंट की खबर को सुनकर उसके परिवार वालों के हाथ पैर फूल गए।
  9. रंग दिखाना-प्रभाव या स्वरूप दिखाना।
    वाक्य प्रयोग-परिवार में समस्याओं की वजह से सभी परेशान थे ऐसे वक्त में छोटे बेटे ने अपना असली रंग दिखा दिया।
  10. ठंडा पड़ना– ढीला पड़ना।
    वाक्य प्रयोग-कार्यालय में सभी कर्मचारी आजकल ठंडे पड़े हुए हैं।
  11. टूट जाना-बिखर जाना।
    वाक्य प्रयोग-सीमा की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार वाले टूट गए हैं।
  12. सुध-बुध खोना-अपने वश में न रहना।
    वाक्य प्रयोग-समीर को न जाने आजकल क्या हो गया है वह अपनी सुध-बुध ही खो चुका है।
  13. बाट जोहना-प्रतीक्षा करना।
    वाक्य प्रयोग-सरकारी कर्मचारी न जाने कबसे अपने वेतन की बाट जोह रहे हैं।
  14. खुशी का ठिकाना न रहना-बहुत अधिक खुशी होना।
    वाक्य प्रयोग-अपने बच्चों की सफलता को देखकर हर माता-पिता का ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता।
  15. आग-बबूला होना-बहुत क्रोध आना।
    वाक्य प्रयोग-अपने पति की काली करतूतों को सुनकर समीक्षा आग बबूला हो गयी।
  16. घाव पर नमक छिड़कना-दुखी को और दुखी करना।
    वाक्य प्रयोग-समीर की जिंदगी में कम मुसीबतें हैं जो तुम उसकी इस परस्थिति में उससे पैसे मांग कर उसके घाव पर नमक छिड़क रहे हो।
  17. राह न सूझना-उपाय न मिलना।
    वाक्य प्रयोग-सभी उपचार करा लेने के बाद भी उनके स्वस्थ ठीक होने की कोई राह नहीं सूझ रही है।
  18. सुराग न मिलना-पता न मिलना।
    वाक्य प्रयोग-अपने बच्चे के अपहरण का कोई सुराग न मिल पाने की वजह से माँ-बाप बहुत परेशान थे ।
  19. चक्कर खाना-घबरा जाना।
    वाक्य प्रयोग-अपने रिस्तेदार की मौत की खबर पाकर में तो चक्कर खाने लगा ।
  20. सातवें आसमान पर होना– ऊँचाई पर होना।
    वाक्य प्रयोग-अपने क्षेत्र के बच्चों की सफलता को देख कर विधायक साहब सातवें आसमान पर थे।

मुहावरे | Muhavare in Hindi (Part 5)

  1. तराजू पर तोलना-उचित-अनुचित का निर्णय लेना।
    वाक्य प्रयोग-किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य के परिणाम को तराजू पर तोलकर देखना उचित होता है।
  2. हावी होना-अधिक प्रभावी होना।
    वाक्य प्रयोग-अधिक पैसे वाले लोग गरीब जनता पर हावी होने की पूरी कोशिश करते हैं ।
  3. दीवार खड़ी करना– बँटवारा कर लेना।
    वाक्य प्रयोग-आजकल हर परिवार में भाइयों के बीच दीवार खड़ी हो जाती है।
  4. तबाह होना-बरबाद होना।
    वाक्य प्रयोग-भारत में अचानक आए तूफ़ान से देश का हर कस्बा तबाह हो गया।
  5. त्योरियाँ चढ़ाना-गुस्से में आना।
    वाक्य प्रयोग-अपनी बेटी को किसी अनजान लड़के के साथ घूमता देखकर पिता अपनी बेटी को त्योरियाँ चढ़ाकर डाँटने लगा।
  6. चक्कर खाना-घबरा जाना।
    वाक्य प्रयोग-उस पहाड़ी में चढ़कर सामने एक दम खाई आने की वजह से मैं चक्कर खाने लगा।
  7. सातवें आसमान पर होना-ऊँचाई पर होना।
    वाक्य प्रयोग-आजकल की महँगाई तो सातवें आसमान पर पहुँच गई है।
  8. तराजू पर तोलना– उचित-अनुचित का निर्णय लेना।
    वाक्य प्रयोग-कुछ बोलने से पहले उस बात के प्रभाव को तराजू पर तोल लेना चाहिए।
  9. तंग आना– परेशान होना।
    वाक्य प्रयोग-अपने घर आये हुए मेहमानों के शैतान बच्चों से सीता तंग आ गयी।
  10. कामयाब होना- सफल होना।
    वाक्य प्रयोग-अपने त्याग, समर्पण भाव और कड़ी मेहनत से ही आज संभू का बेटा कामयाब हुआ है।
  11. आँखों में धूल झोंकना- धोखा देना।
    वाक्य प्रयोग-अपने माता-पिता से दूर शहर में आवारागर्दी करके वह अपने माँ-बाप की आँखों में धूल झोंक रहा है।
  12. काम तमाम करना- मार डालना।
    वाक्य प्रयोग-अपराधी ने चोरी करके उस परिवार के सभी सदस्यों का काम तमाम कर दिया।
  13. नज़र रखना-निगरानी करना।
    वाक्य प्रयोग-मेरे पड़ोसियों की ऐसी आदत है की वे हर जानकारी को लेने के लिए मेरे घर पर नजर रखते हैं।
  14. जान बख्शना– हत्या न करना।
    वाक्य प्रयोग-इतने अपराधों के बावजूद भी कोर्ट में जज के द्वारा अपराधी की जान बक्शी गयी।
  15. उँगली उठाना-दोष निकालना।
    वाक्य प्रयोग-राजनीति जगत में यह आम हो गया है यहाँ का हरेक नेता विरोधी नेता पर बात-बात पर ऊँगली उठाता है।
  16. उल्लू बनाना-मूर्ख बनाना।
    वाक्य प्रयोग-आज के ज़माने में हर इंसान एक दूसरे को हर क्षेत्र में उल्लू बना रहा है।
  17. उन्नीस-बीस होना-थोड़ा-बहुत होना।
    वाक्य प्रयोग-कई नामी अस्पताल में इलाज करवाने के वावजूद भी उनकी तबियत में उन्नीस-बीस का अंतर है।
  18. ऊँट के मुँह में जीरा-किसी वस्तु का बहुत कम मात्रा में होना।
    वाक्य प्रयोग-शादी समारोह में तरह-तरह के पकवान बने हुए थे किन्तु राजू के लिए यह सभी पकवान ऊंट के मुँह में जीरे के सामान थे।
  19. ऊँगली पर नचाना– वश में करना।
    वाक्य प्रयोग-आजकल हर नेता कानून को ताक में रखता है और पुलिस वाले तो मनो इन नेताओं की उँगलियों में नाचते रहते हैं।
  20. कमर कसना– तैयार होना।
    वाक्य प्रयोग-इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने के लिए सभी छात्रों ने कमर कस ली है।

Muhavare pdf download Link

CLICK The Link below to download the Muhavare in Hindi pdf

To Download the PDF Click on the Ads Given Below

Download file here

हिंदी व्याकरण लिंकों की सूची

पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
मुहावरे
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
लिंग
वचन
उपसर्ग
प्रत्यय

FAQs on Muhavare

मुहावरा की परिभाषा क्या है?

मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है। जैसे – आँखों से गिरना मुहावरे का अर्थ है आदर भाव का घट जाना।

मुहावरे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

मुहावरे को अंग्रेजी में “Idioms” कहते हैं। जैसे – उंगली पर नचाना मुहावरे का अर्थ है वश में करना।

Leave a Comment

Scroll to Top