PAN Card Correction (हिंदी में) – यहाँ Click करें

PAN card update | PAN card | e PAN Card | PAN Card Correction | PAN card status | NSDL PAN | PAN status | How to correction in PAN card online | PAN card online | Online PAN Card | PAN Card Correction Online | PAN Card Name Change | PAN Card Address Change | How to correction in PAN card | Correction in PAN Card in Hindi

Hello दोस्तों, इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि आप कैसे आसानी से घर बैठे mobile या computer  से PAN card में सुधार सकते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है और आप घर बैठे अपना PAN card में सुधार सकते हैं। इस पोस्ट में मैं आपको पूरा process step by step बताऊँगा। तो एक एक step आप ध्यान से पढ़िएगा।

PAN Card Correction Online
PAN Card Correction Online

How to Apply for PAN Card Correction Online: Step-by-Step Process

Step 1: Visit Official Website – NSDL

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल (या computer) में किसी भी browser aplication को open करना है,

[जैसे कि google crome, Opera, microsoft edge]

उसके बाद आपको search करना है NSDL, ये PAN card की official website है। जो पहली website आएगी उसपर आपको click करना है। उसपर click करते ही आपके सामने एक नया interface open हो जाएगा जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

Correction करने के लिए आपको Application Type के option पर click करना है और वहां पर आपको Changes or Correction in existing PAN Data/ Reprint of PAN Card select करना है। उसके बाद Category के section में आपको Individual select करना है। उसके बाद Applicant Information में अपना Title select कर लेना है। उसके बाद आप अपना नाम जो PAN Card में रखना चाहते हैं वो नाम सही से fill कर दीजिएगा। उसके बाद DOB fill कर दीजिएगा। उसके बाद अपनी E-Mail Id और Mobile Number fill कर दीजिएगा।

उसके बाद Whether Citizen of India को Yes कर दीजिएगा। उसके बाद अपना PAN Number fill कर दीजिएगा। उसके बाद term & condition के option को tick कर लेना है, उसके बाद captcha code डालकर submit के option पर click कर देना है।

उसके बाद आपके सामने एक tocken id/ tocken number generate होकर आ जाएगा। आपको उस tocken number को कहीं पर लिख लेना है। उसके बाद आगे की application को fill करने के लिए आपको page में नीचे की ओर आना है। उसके बाद आपको Continue with PAN Application Form पर click करना है।

Step 2: Visit into PAN Application Form

जैसे ही आप उसपर click करिएगा आप PAN Application में login हो जाइएगा। अब आपको अपने Application का KYC Type choose करना है। उसमे आपको तीन option दिखेगा, जिसमें से पहला और दूसरा Online Way है और तीसरा Offline Way है। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है। पहला option select करने पर आपको कोई भी document upload करने की जरूरत नहीं होगी, आपके Aadhar के according detail submit हो जाएगी। लेकिन अगर आपको अपने PAN Card में अपना Photo या Signature update करना है तो आपको दूसरा option select करना होगा। उसके बाद आपको नीचे दो option दिखेगा। यदि आपको physical/PVC PAN card चाहिए तो उसमे आपको YES पर click करना है।

उसके बाद आपको नीचे जाना है। अब आपको अपने Aadhar Card की last four digit डाल देनी है। उसके बाद आपके Aadhar Card में जिस तरह से नाम होगा बिल्कुल वैसे ही डाल देना है। उसके बाद आपको नीचे की ओर जाना है GST Number optional है इसे छोड़ देना है। उसके बाद आपको नीचे की ओर जाना है और अगर आपको कोई correction करना है तो आप box में tick करके correction कर सकते हैं, अगर आप tick नहीं करेंगे तो आप correction नहीं कर पाएंगे।

उसके बाद आप अपने पिता का नाम डाल दीजिएगा। उसके बाद माँ का नाम optional रहता है अगर आप इसे fill करना चाहे तो कर सकते हैं नहीं तो इसे blank ही रहने दीजिएगा। उसके बाद नीचे जाने पर आपसे पूछेगा की आपको अपने PAN Card पर किसका नाम चाहिए माँ का या पिता का तो आप जिसका चाहते हैं वो select कर लीजिएगा। उसके बाद आपको Next के option पर click कर देना है।

Step 3: Fill Perrsonal Information

उसके बाद Address for Communication का option आएगा उसमे आप अपना पता कहाँ का दे रहे हैं, अगर घर का दे रहे हैं तो Residence और अगर ऑफिस का दे रहे हैं तो Office select कर लीजिएगा। उसके बाद नीचे जाकर अपना पूरा address fill कर लीजिएगा। उसके बाद आपसे Office का address fill करने बोलेगा तो आप उसे blank ही रहने दीजिएगा।

उसके बाद आपको नीचे Telephone Number & Email Id Detail वाले section में जाना है। उसमे सबसे पहले country code में अपना country select कर लेना है। उसके बाद नया phone number और email id fill कर देना है। उसके बाद आपको Next पर click कर देना है।

Step 4: Documents submitted as Proof of Identity

इसके बाद हमें अपने PAN कार्ड को बनाने के लिए कुछ document देना होगा। इसके लिए सबसे पहले Proof of Identity का section में जाना होगा। इसमें आपके पास जो भी Id Proof के तौर पर होगा वो डाल दीजिएगा। जैसे अभी अगर आप aadhar card के through बना रहे हैं तो आप aadhar card select कर लीजिएगा। उसके बाद Proof of Address में भी aadhar card select कर लीजिएगा। उसके बाद Proof of Date of Birth में भी aadhar card select कर लीजिएगा। उसके बाद Proof of PAN में Copy of PAN Card select कर लीजिएगा।

अब आपको Declaration के option में जाना है वहाँ पर आपको अपना नाम fill कर देना है। उसके बाद आपको himself का option choose कर लेना है। उसके बाद आपको Number of Document में कितना Document दे रहे हैं उतना number डाल देना है। जैसे आप सिर्फ aadhar card दे रहे हैं तो 1 डाल दीजिएगा। उसके बाद Place वाले section में अपना शहर का नाम fill कर लेना है।

उसके बाद नीचे में आपना Photo और Sign को upload कर देना है। याद रखियेगा आपकी Photo और Sign की size 50 KB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अपनी Photo और Sign की size को 👉 CLICK HERE 👈 पर जाकर कम कर सकते हैं। उसके बाद Upload Supporting Document पर आप जो document दे रहें हैं उसे upload कर दीजिएगा। जैसे आप aadhar card के through बना रहे हैं तो आप aadhar card का PDF upload कर दीजिएगा। उसके बाद Submit के option पर click कर दीजिएगा।

Step 5: Review and Proceed

उसके बाद आपको अपने Aadhar Card का first eight digit डाल देना है। उसके बाद सबकुछ check करके proceed के option पर click कर देना है।

Step 6: Payment

उसके बाद आपको Payment करनी होगी। Payment करने के लिए आप Paytm या Bill Desk का option select कर सकते हैं। Select करते ही आपको दिखेगा की 106.90 रूपये आपको Payment करना है। Payment करने के लिए आपको नीचे की ओर जाकर I agree to the terms of service के box पर click करके Proceed to Payment पर click कर देना है। उसके बाद Pay Confirm पर click कर देना है। इतना करते ही आपके सामने Credit Card, Debit Card, Net Banking, UPI etc. options आ जाएंगे। आप उसमे से किसी के भी जरिये Payment कर सकते हैं।

Payment करने के बाद आपके सामने Confirmation Page आ जाएगा। उसके बाद Continue के option पर click करना है। उसके बाद नीचे की ओर जाकर terms and conditions के option पर click करना है और उसके बाद Authenticate के option पर click करना है और उसके बाद OTP Authenticate के option पर click कर देना है। उसके बाद एक page open होगा जिसमें आपको नीचे की ओर जाकर OTP fill करके submit के option पर click कर देना है।

उसके बाद आपको Continue with eSign पर click करना है। Click करते ही आपके सामने Aadhar से e-KYC करने के लिए एक page open हो जाएगा। उसमें terms and conditions के option पर click करके नीचे Aadhar Number डालना है और Send OTP पर click कर देना है। उसके बाद OTP डालकर Verify OTP पर click कर देना है। इतना करते ही आपके सामने Acknowledgement Slip generat होकर आ जाएगा। उसके बाद Download PDF पर click करके आप अपनी slip को Download कर लीजिएगा। जब आप इस slip को Download करके open कीजिएगा तो आपसे password मांगेगा। Password में आपको अपना Date of Birth बिना किसी symbol या space के fill करना है।

To Download the PDF Click on the Ads Given Below

Leave a Comment

Scroll to Top