चाय पीने के नुकसान | Chai Peene Ke Nuksan in Hindi

दूध वाली चाय पीने के नुकसान | गरम चाय पीने के नुकसान | चाय पीने के नुकसान | बासी चाय पीने के नुकसान | chai peene ke nuksan | chai peene ke nuksan in hindi | chai peene ke nuksan bataiye | chai peene ke nuksan hindi mein | khali pet chai peene ke nuksan | jyada chai peene ke nuksan | jada chai peene ke nuksan | basi chai peene ke nuksan | dudh ki chai peene ke nuksan | garam chai peene ke nuksan | khane ke sath chai peene ke nuksan | chai jyada peene ke nuksan | chay pine ke nuksan | chai ke nuksan

Chai Peene Ke Nuksan

सुबह आंख खोलनी हो या फ्रेश होना हो। नाश्ता करना हो या ऑफिस और दुकान पर काम की थकावट कम करनी हो। घर आए मेहमानों का स्वागत करना हो या फिर ऑफिस से लौटकर शाम की थकान मिटानी हो ज्यादातर लोग इसके लिए दूध वाली चाय की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने की ये आदत आपके लिए कई तरह की दिक्कतों की वजह बन सकती है? अगर नहीं तो आइये जानते हैं कि अधिक चाय पीना हमारे सेहत को किस तरह नुकसान पहुँचाता है –

चाय पीने के नुकसान | Chai Peene Ke Nuksan in Hindi

अक्सर लोगों की दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले चाय पीना चाहते हैं। कई लोग तो दिन भर में आठ-दस कप चाय तक पी जाते हैं। ऐसा करना उनकी मजबूरी बन जाती है क्योंकि चाय पीना उनकी आदत होती है। बहुत से लोगों को अगर चाय न मिले तो वो काफी सुस्ती भी महसूस करते हैं। एक्टिव रहकर काम करने और थकान को दूर करने के लिए भी बहुत से लोग चाय पीते हैं। लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और बात बात पर चाय पीने के बहाने ढूंढते हैं तो आपको बता दें कि ज्यादा चाय पीना आपके लिए कई तरह की दिक्कतों की वजह बन सकती है।

कई लोग तो दिन भर में लगभग 5 से 6 कप चाय पीते हैं। लेकिन इतना अधिक चाय पीना स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए अधिक से अधिक दिन भर में दो से तीन कप चाय पीना चाहिए इससे आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। आइये जानते हैं कि अधिक चाय पीने से कौन कौन सी समस्या होती है?

नींद की समस्या – बहुत से लोग देर तक काम करने के दौरान अधिक चाय पीते हैं। चाय में कैफीन अधिक मात्रा में होता है। जिसके कारण आपको नींद कम आती है। नींद पूरी न होने के कारण आपको मानसिक तनाव, स्किन प्रॉब्लम, आंखो के नीचे काले घेरे जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एसिडिटी की समस्या – सुबह खाली पेट चाय पीने पर आपको गैस की और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। आप चाय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपका पेट भी फूल सकता है। साथ ही शरीर में कमजोरी भी आ सकती है। दरअसल चाय में कैफिन पाया जाता है, इसकी वजह से ही पेट में गैस बनता है। इसकी वजह से आपको पाचन शक्ती की कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

सीने में जलन की समस्या – ज्यादा चाय पीने से कई लोगों को सीने में जलन, पेट में गैस और खट्टी ढकार जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ये आंतों में एसिड के उत्पादन को बढ़ाती है। जिसके कारण सीने में जलन होती है। चाय का ज्यादा सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी भी बढ़ सकती हैं।

मेटाबॉलिज्म की दर को कम करता है – हेल्दी रहने और वजन घटाने के लिए जरूरी होता है कि मेटाबॉलिज्म की दर तेज हो। ऐसे में जब हम चाय का सेवन अधिक करते हैं तो मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। इसी कारण पेट में जलन, गैस आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

घबराहट की समस्या – चाय का ज्यादा सेवन करने से घबराहट की समस्या होती है। चाय में टैनिन और कैफीन पाया जाता है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करके आपके नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुँचाता है। टैनिन आपकी परेशनी को बढ़ाता है और कैफीन आपके सेहत को कई तरह से नुकसान पहुँचाता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या – अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो उसे कम चाय पीना चाहिए। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

डिहाइड्रेशन की समस्या – अगर आप अधिक चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन का भी सामना करना पड़ता है। क्योंकि दूध वाले चाय में मौजूद कैफीन शरीर के पानी को सोखता है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन होता है।

आंतों के लिए नुकसानदायक – चाय का अधिक सेवन आंतों को काफी नुकसान पहुंचाता है। चाय आंतों में एसिड के उत्पादन को बढ़ा देती है जो सीने में जलन की वजह बनती है। इसका ज्यादा सेवन करने से आंतों के खराब होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिस कारण पाचन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे खाना पचने में परेशानी होती है।

एंटीबॉयटिक दवाओं के असर को कम करता है – कुछ लोग किसी बीमारी या परेशानी की वजह से एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं। अगर आप भी एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो ऐसे में चाय पीने से बचें। क्योंकि चाय इन दवाओं के असर को कम करने का काम करती है।

To Download the PDF Click on the Ads Given Below

FAQs

चाय पीने की आदत को कम कैसे करें?

चाय पीने की आदत को कम करने के उपाय –
१. जब कभी भी आपको चाय छोड़ने का मन करे तो उसे एकदम न छोड़कर उसकी आदत को काम करने की कोशिश करें।
२. चाय पीने की आदत से छुटकारा पाने के लिए आपका जब भी चाय पीने का मन करे आप चाय की जगह जूस पी ले इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। इसके बावजूद अगर आपको चाय पीने का मन करे तो आप चाय की जगह हर्बल टी पिये, इससे आपका स्ट्रेस दूर होगा।

एक दिन में कितना कप चाय पीना चाहिए?

नियमित रूप से दिन भर में 2 से 3 कप चाय पीना चाहिए।

Leave a Comment

Scroll to Top